Search KhabarFast

Press ESC to close

'वन मैन शो' चल रहा है’ VB-G RAM G योजना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

'वन मैन शो' चल रहा है’ VB-G RAM G योजना को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने VB-G RAM G योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा किमनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं थी। मनरेगा अधिकार आधारित अवधारणा थी। मनरेगा से देश में करोड़ों लोगों को एक न्यूनतम मजदूरी मिलती थी। ये प्रत्यक्ष अधिकार आधारित की जो अवधारणा है उस पर आक्रमण है, राज्यों की जो संघीय संरचना है।

कांग्रेस कार्य समिति(CWC) की बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस पर भी ये आक्रमण है। राज्यों से केंद्र पैसे छीन रहा है। इससे देश को नुकसान होगा, गरीब जनता को नुकसान होगा। मुझे बताया गया है कि ये फैसला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय से कैबिनेट से बिना पूछे लिया गया है। इससे आपको आज की स्थिति के बारे में पता चलता है कि 'वन मैन शो' चल रहा है। पूरा का पूरा फायदा वही दो-तीन अरबपतियों के लिए है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का भी संकल्प लेते हैं- खरगे

बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बैठक में हमने शपथ ग्रहण की। हमने MNREGA योजना को केंद्र बिंदु बनाकर पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है। इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, अग्रणी भूमिका निभाते हुए, 5 जनवरी से MNREGA बचाओ अभियान शुरू करेगी। हम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MNREGA) की हर कीमत पर रक्षा करेंगे। MNREGA सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि यह भारत के संविधान द्वारा दिया गया काम का अधिकार है। हम MNREGA से गांधी जी का नाम हटाने की हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का भी संकल्प लेते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast